शेयर मार्केट में झांसा देकर निवेश करवाने वाला आरोपी हर्ष परमार गिरफ्तार

छतरपुर: शेयर मार्केट में झांसा देकर लोगों से निवेश कराने वाले आरोपी हर्ष उर्फ हर्षवर्धन सिंह परमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से कुल ₹90,000 नगद और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

थाना कोतवाली और सिविल लाइन में फरियादियों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें शेयर मार्केट में निवेश का लालच देकर धोखाधड़ी की गई। दोनों थानों की पुलिस टीम ने साक्षियों के बयान और तकनीकी सबूत इकट्ठे किए। जांच के बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया और मेमोरेंडम प्रक्रिया के तहत कार्यवाही की गई।

पुलिस ने बताया कि थाना कोतवाली के प्रकरण में आरोपी से ₹50,000 नगद और मोबाइल फोन बरामद किया गया, जबकि थाना सिविल लाइन के प्रकरण में ₹40,000 नगद बरामद हुए। मामले में एक महिला आरोपिया भी शामिल है, जिसकी तलाश की जा रही है।आरोपी को आगे की विवेचना और न्यायालय में पेशी के लिए पाबंद किया गया है। फिलहाल पुलिस जांच जारी है।

Next Post

लैंड पुलिंग पर सीएम: सभी पक्षों से चर्चा के बाद ही होगा अंतिम फैसला

Mon Sep 15 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत किए जा रहे कार्य प्रयागराज के मॉडल से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ाए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि लैंड पुलिंग का उद्देश्य केवल क्षेत्र के विकास और सिंहस्थ से जुड़े कार्यों को गति देना है। […]

You May Like