छिंदवाड़ा:कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी बाजार में प्रेम प्रशंग के चलते एक युवती ने फांसी लगा ली जिससे युवती की मौत हो गई. वहीं मृतिका के परिजनों प्रेमी युवक पर गंभीर आरोप लगाए है. पुलिस ने प्रेमी युवक को हिरासत में ले लिया है. कोतवाली थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने बताया कि बड़कुही निवासी स्मिता पिता गौतम आरसे 21 वर्ष पिछले कुछ वर्षो से छोटी बाजार में सतीश जैन के मकान में किराए से रह रही थी और प्रायवेट नौकरी कर रही थी.
बीती शाम स्मिता आरसे ने पहले जहर का सेवन किया फिर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली. देर शाम गुरैया निवासी अमन डिगरसे उसके कमरे में पहुंचा तो स्मिता फांसी के फंदे में लटकी थी इस पर उसने स्मिता को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है. बताया जा रहा है कि मृतिका स्मिता आरसे का पिछले कुछ वर्षो से गुरैया निवासी अमन डिगरसे से प्रेम प्रश्ंाग चल रहा था. अमन डिगरसे उसे घर में आता जाता रहता था.
परिजनों ने लगाए आरोप
स्मिता आरसे के द्वारा आत्म हत्या करने की सूचना मिलने के बाद मृतिका के परिजन छिंदवाड़ा पहुंचे जहां उन्होंने अमन डिगरसे पर गंभीर आरोप लगाए है कि अमन डिगरसे का स्मिता आरसे से अपनी पुत्री को प्रताडि़त कर रहा था. वहीं अमन का स्मिता के अलावा भी एक अन्य युवती के प्रेम प्रशंग चल रहा था जिसके चलते दोनों के बीच में आए दिन विवाद हो रहा था. अमन ने मृतिका के कुछ फोटो सोशल मीडिय़ा में वायरल किया है जिससे स्मिता काफी परेशान रह रही थी. अमन के द्वारा प्रताडि़त करने के कारण ही स्मिता ने आत्म हत्या की है. परिजनों के आरोप लगाने के बाद पुलिस ने अमन डिगरसे को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ करने में जुट गई है.
