दमोह की बिटिया का कमाल: मलेशिया में लहराया परचम, कराटे चैंपियनशिप में जीते गोल्ड और सिल्वर मेडल

दमोह। ग्राम सकोर की होनहार बिटिया, कक्षा 8वीं की छात्रा नियती दीक्षित ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा से अंतरराष्ट्रीय मंच पर जिले का मान बढ़ाया है. 09 मई 2026 को आयोजित इंटरनेशनल मलेशिया कराटे चैंपियनशिप में अंडर-14 एज कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड व सिल्वर मेडल जीतकर नियती ने यह साबित कर दिया कि हमारी बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं.10 देशों की सहभागिता वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में स्कूल की ओर से भाग लेते हुए नियती ने अनुशासन, आत्मविश्वास और संघर्ष की मिसाल पेश की। उनकी यह उपलब्धि जिले की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा है.कलेक्टर श्री यादव ने आज नियती दीक्षित से भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Next Post

आईटीबीपी महिला दल ने एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ाई कर कीर्तिमान बनाया

Fri May 22 , 2026
नयी दिल्ली, 22 मई (वार्ता) भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महिला दल ने पहली बार एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ाई कर इतिहास रच दिया है। यह दल 19 अप्रैल को आईटीबीपी के दिल्ली स्थित मुख्यालय से रवाना हुआ था। इसमें 11 महिला पर्वतारोहियों सहित कुल 14 महिला सदस्य सम्मिलित थे। […]

You May Like