सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा आज पहुंचेगी सारंगपुर

विशेष संवाददाता

भोपाल: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा सोमवार को सातवें दिन शाजापुर से शुरू होकर राजगढ़ जिले के सारंगपुर पहुंचेगी। सुबह 8 बजे एबी रोड स्थित वाटर पार्क से साधु-संतों एवं अन्य सहभागियों के साथ पदयात्रा प्रारंभ होगी। यह उकावता बल्डी और कशिश रेस्टोरेंट होते हुए आगे बढ़ेगी। दोपहर 1 बजे विश्राम के बाद शाम 3 बजे सारंगपुर पहुंचेगी। शाम 6 बजे यात्रा का विश्राम होगा।

इससे पहले शाजापुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रेम, सत्य, सद्भाव, करुणा और दया सनातन धर्म के मूल आदर्श हैं। उन्होंने धार्मिक स्थलों में दान और चढ़ावे का हिसाब सार्वजनिक करने तथा राम मंदिर चंदा चोरी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। वे चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मताधिकार की रक्षा का मुद्दा भी उठा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि 930 किलोमीटर लंबी यात्रा 20 अक्टूबर को उज्जैन से शुरू हुई थी और अयोध्या पहुंचेगी।

Next Post

डबरा में 88 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट : पार्षदों ने गुणवत्ता और निगरानी को लेकर खोला मोर्चा

Mon Oct 26 , 2026
ग्वालियर। जिले की तहसील डबरा में सीवर प्रोजेक्ट पर लापरवाही के आरोप लगाते हुये नगर पालिका के पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया है। पार्षदों ने डबरा में 88 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे सीवर प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य की गुणवत्ता, अधूरे काम और अधिकारियों की निगरानी पर गंभीर […]

You May Like