केन-बेतवा विस्थापितों के लिए अस्थाई आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य केंद्र की होगी व्यवस्था

छतरपुर। कलेक्टर मृणाल मीना ने केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित होकर नई बसाहटों में रह रहे परिवारों के लिए अस्थाई आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। करौंदिया सहित अन्य पुनर्वासित क्षेत्रों में नियमित मेडिकल कैंप, हैंडपंप, बिजली और खाद्यान्न की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। बच्चों को स्कूल जाने के लिए योजना के तहत साइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में कलेक्टर ने असंगठित श्रमिकों का पीएम श्रम योगी मानधन योजना में पंजीयन कराने के लिए निर्माण स्थलों, निकायों और जनपदों में अभियान चलाने के निर्देश दिए। जनपदों में अधूरे आंगनबाड़ी भवन जल्द पूरा कराने और सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए एसडीएम को निर्देशित किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को बिना लाइसेंस संचालित किचिन व रेस्टोरेंट की जांच और खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग करने, जबकि ड्रग इंस्पेक्टर को मेडिकल स्टोरों में प्रतिबंधित व एक्सपायरी दवाओं की जांच के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने निकायों में सड़क, गड्ढे, अतिक्रमण और जलभराव की शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने को कहा। लंबित पीएम और एमएलसी रिपोर्ट तत्काल क्लियर कराने, छात्रों की शत-प्रतिशत अपार आईडी बनाने और मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत चलित न्यायालय लगाकर राजस्व प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए। न्यायालय के अवमानना प्रकरण में अपील नहीं करने पर जीएम पीएमजीएसवाई को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। बैठक से बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर सीएमओ हरपालपुर और महाराजपुर की एक दिन की वेतन कटौती के निर्देश भी दिए गए।

 

 

Next Post

पति की मौत के बाद बदल गई जिंदगी, कभी थीं बॉलीवुड की स्टार, फिर फिल्मों से बनाई दूरी, अब ऐसी हैं विजयता पंडित

Tue Aug 25 , 2026
मुंबई, एक्ट्रेस और सिंगर विजयता पंडित ने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली थी, लेकिन शुरुआती सफलता के बावजूद उनकी पर्सनल लाइफ काफी संघर्षों से भरी रही। बॉलीवुड के रुपहले पर्दे पर कई ऐसे सितारे आए जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से रातोंरात शोहरत […]

You May Like