कमिश्नर की अगुवाई में स्वच्छता अभियान

नर्मदापुरम। सेवा स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत शुक्रवार को संभागायुक्त कृष्ण गोपाल तिवारी की अगुवाई में कमिश्नर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। सुबह 7 बजे अधिकारी-कर्मचारी एकत्रित होकर गैती, फावड़ा और झाड़ू से परिसर की सफाई में जुट गए। बगीचे की झाड़ियां, घास, प्लास्टिक व पॉलिथिन हटाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया।

इस दौरान कृषि, सहकारिता, जनसंपर्क, नगरी प्रशासन, जन अभियान परिषद, श्रम विभाग और प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी की। पानी की टंकी से कचरा हटाकर उसे स्वच्छ किया गया। अभियान में परिवहन अधिकारी रिंकू शर्मा, जन अभियान परिषद के कौशलेष तिवारी, शिक्षा अधिकारी ज्योति प्रहलादी सहित सभी विभागों के कर्मचारी व सफाई मित्रों ने श्रमदान किया।

Next Post

मनमोहन सिंह के नाम पर पुस्तकालय का उद्घाटन

Fri Sep 26 , 2025
नयी दिल्ली, 26 सितम्बर (वार्ता) कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी तथा पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को यहां पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नाम पर अनुसंधान केंद्र और पुस्तकालय का उद्घाटन किया। डॉ सिंह के नाम पर स्थापित इस एकक का नाम डॉ. मनमोहन सिंह अनुसंधान […]

You May Like