खजुराहो नाट्य समारोह का बदला नाम, अब ‘खजुराहो नटराज महोत्सव’ के नाम से होगा आयोजन

छतरपुर: जिले के विश्वप्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो में हर साल फरवरी माह में आयोजित होने वाले खजुराहो नाट्य समारोह का नाम बदल दिया गया है। अब यह भव्य आयोजन ‘खजुराहो नटराज महोत्सव’ के नाम से जाना जाएगा। नाम परिवर्तन राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर संस्कृति विभाग द्वारा किया गया है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 1975 से अब तक 51 खजुराहो नाट्य समारोह सफलतापूर्वक आयोजित हो चुके हैं। आगामी वर्ष फरवरी 2026 में होने वाला 52वां महोत्सव नए नाम के साथ आयोजित होगा।

एक सप्ताह का शास्त्रीय नृत्य उत्सव इस महोत्सव की विशेषता है, जिसमें भरतनाट्यम, कथक, ओडिसी, कुचिपुड़ी, मणिपुरी, मोहिनीअट्टम, कथकली, यक्षगान जैसे देशभर के प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यों की प्रस्तुतियां विख्यात कलाकारों द्वारा दी जाती हैं। कार्यक्रम यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट खजुराहो के अलौकिक मंदिर परिसर में आयोजित होता है, जो सांस्कृतिक माहौल को और भी भव्य बनाता है।नए नाम के साथ यह महोत्सव प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊर्जा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Next Post

एसआईआर के मुद्दे पर हंगामे के कारण लोकसभा में दूसरे दिन भी नहीं हुआ कामकाज

Tue Dec 2 , 2025
नयी दिल्ली, 02 दिसंबर (वार्ता) लोकसभा में मंगलवार को मतदाता सूचियों की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पर चर्चा कराने की मांग पर विपक्ष के हंगामे के कारण कोई कामकाज नहीं हुआ और सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गयी। दो बार स्थगन के बाद सदन की […]

You May Like