सर्पदंश: एक परिवार के दो लोगों को डसा भांजे की मौत, मामा अस्पताल में भर्ती

सिंगरौली: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 45 अंतर्गत परसौना मार्ग पर देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। नौगढ़ निवासी 23 वर्षीय मनोज कुमार केवट, पिता कैलाश केवट, परिवार सहित घर में जमीन पर सो रहे थे। बारिश के चलते घर में घुसे सर्प ने मनोज व उनके मामा भीम गायकवाड़ को डस लिया।सुबह पेट दर्द की शिकायत पर परिजन कुछ समझ पाते, तब तक मनोज की हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामा भीम गायकवाड़ हीरावती अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती हैं।

मनोज तीन भाइयों में सबसे छोटा था और अविवाहित था। हादसे से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। आर्थिक रूप से कमजोर परिजनों ने विधायक व प्रशासन से मदद की मांग की है। विधायक सिंगरौली ने सहायता का आश्वासन दिया, जबकि नगर निगम आयुक्त डी.के. शर्मा ने शव वाहन और दाह संस्कार हेतु सहयोग उपलब्ध कराया। तहसीलदार सविता यादव ने बताया कि जांच उपरांत चार लाख रुपये की सहायता राशि परिजनों को दी जाएगी।

Next Post

चिटफंड कम्पनी के प्रलोभन का शिकार हुए सैकड़ो लोग

Tue Aug 5 , 2025
रीवा:शहर के बिछिया थाना अन्तर्गत एसएएफ चौराहे के पास खुली रिसीवर क्रेडिट कोआपरेटिव लिमिटेड़ कम्पनी के झांसे में आकर सैकड़ो लोगो ने पैसा जमा किया और अब कम्पनी पैसे देने में आनाकानी कर रही है.पीडि़त लोग शिकायत करने बिछिया थाना पहुंचे. पुलिस शिकायत के आधार पर जांच का आश्वासन दे […]

You May Like