
इंदौर. निजी कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से 1 लाख 40 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
फरियादी 32 वर्षीय प्रतीक बोडाना निवासी रामेश्वर धाम कॉलोनी, मांगलिया ने बताया कि आरोपियों ने उसे कंपनी में नौकरी दिलाने का प्रलोभन दिया. इस दौरान बहानों के सहारे 1 लाख 40 हजार रुपये ले लिए गए, लेकिन न तो नौकरी मिली और न ही पैसे वापस किए. मामले में क्षिप्रा थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी सीताकुमार और अदिति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. आरोपियों की भूमिका, लेनदेन और डिजिटल ट्रांजेक्शन की जांच जारी है.
