जबलपुर: रानीताल में चैकिंग देखकर भागे एक्सिस सवार पर संदेह होने पर लार्डगंज पुलिस ने उसका पीछा किया और गढ़ा फाटक में घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ करने पर उसने वाहन चोरियों का खुलासा किया। आरोपी के कब्जे से दो चुराये हुए वाहन जब्त किए गए।लार्डगंज थाना प्रभारी नवल आर्य ने बताया कि रानीताल में वाहन चैकिंग के दौरान एक युवक एक्सिस से आता दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा संदेह होने पर पुलिस ने उसका पीछा किया ।
गढा फाटक के पास घेराबंदी कर गौरव उर्फ राज पिता हेमंत झरिया 25 वर्ष निवासी बधायां मोहल्ला हरिजन बस्ती थाना गोहलपुर को रोका गया । जिससे लिये हुये एक्सिस के सम्बंध में पूछताछ करने पर वाहन के कागजात पास में न होना बताया, वाहन चोरी का होने के संदेह पर गौरव उर्फ राज को थाना लाकर सघन पूछताछ करने पर उक्त एक्सिस को 17-18 दिन पूर्व गढा फाटक एवं ढाई माह पूर्व एक मोटर सायकिल ओमती अंतर्गत कार्तिक होटल के पास से चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी गौरव के कब्जे से चुराई हुई एक्सिस एमपी 21 एमएम 6488 एवं बाइक क्रमांक एमपी 20 एनई 4397 जप्त की गई।
