रेल यात्रियों के पेयजल की गुणवत्ता पर निगरानी

जबलपुर: पश्चिम मध्य रेलवे ने यात्रियों और रेलकर्मियों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जबलपुर, भोपाल और कोटा मंडलों में जांच एवं निगरानी व्यवस्था पर जोर दिया है। रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार पानी के नमूनों की अवशिष्ट क्लोरीन, जीवाणु और रासायनिक गुणवत्ता की जांच की जा रही है, ताकि पेयजल निर्धारित मानकों के अनुरूप रहे। रेलवे स्टेशनों पर जल स्रोतों, नलों, वाटर बूथों, पाइपलाइनों और पानी की टंकियों की नियमित सफाई, मरम्मत व निरीक्षण किया जा रहा है। जांच के दौरान गुणवत्ता में कमी मिलने पर पाइपलाइन के रिसाव की मरम्मत, जरूरत के अनुसार बदलाव, वाटर कूलरों और टंकियों की सफाई तथा टंकियों पर ढक्कन और जाली लगाने जैसे सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।

Next Post

राहुल बोले- युवाओं को जेल भेजना कायरता: सौरव और आशुतोष 5 दिन की न्यायिक हिरासत में; CJP नेताओं को कल जंतर-मंतर जाने पर पकड़ा था

Wed Oct 14 , 2026
नई दिल्ली (14 अक्टूबर)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने को कायरता बताया है। राहुल ने X पर लिखा कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन में तिरंगा लहराना कोई जुर्म नहीं […]

You May Like

Play sound