राहुल बोले- युवाओं को जेल भेजना कायरता: सौरव और आशुतोष 5 दिन की न्यायिक हिरासत में; CJP नेताओं को कल जंतर-मंतर जाने पर पकड़ा था

नई दिल्ली (14 अक्टूबर)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने को कायरता बताया है। राहुल ने X पर लिखा कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन में तिरंगा लहराना कोई जुर्म नहीं है और जंतर-मंतर भारत के लोगों का है। मंगलवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए इन नेताओं पर बिना इजाजत प्रवेश करने, बॉन्ड की शर्तें तोड़ने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप हैं। अजिंक्य शिंदे को निजी मुचलके पर रिहा किया गया। CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने सरकार से “अघोषित इमरजेंसी” की जगह खुलकर इमरजेंसी घोषित करने को कहा।

Next Post

देवरी की गौशाला में लगातार मवेशियों की मौत

Wed Oct 14 , 2026
सिंगरौली: चितरंगी तहसील की ग्राम पंचायत देवरी स्थित गौशाला में लगातार मवेशियों की मौत होने का मामला सामने आया है। गौवंशों की सुरक्षा और गौशाला के रखरखाव पर सवाल उठाते हुए ग्राम पंचायत देवरी-1 निवासी संदीप कुमार प्रजापति ने आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत […]

You May Like

Play sound