आईजी ने किया पुलिस अधीक्षक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण

ग्वालियर: पुलिस महानिरीक्षक अरविन्द कुमार सक्सेना ने ग्वालियर के वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक कार्यालय ग्वालियर का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की सभी शाखाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण तथा प्रशासनिक कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के प्रारंभ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने पुलिस महानिरीक्षक का स्वागत किया। इसके उपरांत पुलिस गार्ड द्वारा सलामी दी गई। पुलिस महानिरीक्षक ने गार्ड का निरीक्षण कर उनके उत्कृष्ट टर्नआउट एवं अनुशासन की सराहना करते हुए पुरस्कार देने की घोषणा की। कार्यालय में लंबित शिकायतों, कर्मचारियों से संबंधित प्रकरणों तथा विभिन्न प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की।
अपराध एवं स्थापना संबंधी शाखाओं का निरीक्षण
ओएम शाखा का निरीाण कर जिले के अपराध रिकॉर्ड के संधारण की समीक्षा की तथा अपराधों का नियमित एवं अद्यतन इन्द्राज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अवकाश शाखा, आंकिक स्थापना शाखा एवं स्थापना शाखा का निरीक्षण कर पुलिस बल की वर्तमान स्थिति, इंक्रीमेंट, क्रमोन्नति तथा लंबित अनुकंपा नियुक्ति संबंधी प्रकरणों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सभी लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।
सेवा पुस्तिका, वेतन, जीपीएफ एवं पेंशन प्रकरणों की समीक्षा
सेवा पुस्तिका शाखा में अधिकारी एवं कर्मचारियों के सेवा अभिलेखों का अवलोकन किया तथा समय-सीमा में आवश्यक प्रविष्टियां दर्ज करने के निर्देश दिए।

Next Post

मामूली विवाद में 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार

Tue Jun 30 , 2026
गुना: कैंट थाना क्षेत्र के मुहालपुर रोड स्थित सांई सिटी कॉलोनी में सोमवार रात करीब 8 बजे मामूली विवाद में एक 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मोहित पिता राकेश रजक के रूप में हुई है। वारदात के बाद से आरोपी रामजीलाल रजक […]

You May Like