जलप्रपातों पर पर्यटकों के आवागमन पर लगी रोक

बुधनी। वर्षा ऋतु के दौरान संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं नागरिकों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर ने अमरगढ़ वॉटरफॉल, दिगंबर वॉटरफॉल सहित इछावर के कालियादेव वॉटरफॉल पर आम नागरिकों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया है. यह आदेश 31 अगस्त तक प्रभावशील रहेगा.

जारी आदेशानुसार वर्षा ऋतु के दौरान इन प्राकृतिक जलप्रपातों पर जलस्तर में अचानक वृद्धि, तेज बहाव, फिसलन एवं अन्य प्राकृतिक जोखिमों के कारण जनहानि की आशंका बनी रहती है. ऐसी परिस्थितियों में किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को देखते हुए यह प्रतिबंध लगाया गया है. प्रतिबंध अवधि में किसी भी व्यक्ति को अमरगढ़, कालियादेव एवं दिगंबर वॉटरफॉल क्षेत्र में प्रवेश, भ्रमण, स्नान, सेल्फी लेने की अनुमति नहीं होगी. इन स्थानों पर वाहन भी प्रतिबंधित रहेंगे. कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बैरिकेडिंग एवं चेतावनी संबंधी सूचना बोर्ड लगाए जाएं.

 

 

Next Post

सड़क निर्माण की मांग को लेकर महिलाओं ने किया चक्काजाम

Wed Jul 1 , 2026
सीहोर। लगभग दो दशक से सड़क व नालियों सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का अभाव झेल रहे वार्ड क्रमांक एक के रहवासियों के सब्र का बांध आखिरकार मंगलवार को ढह गया. वार्ड की अनेक महिलाओं व पुरुषों ने कोलीपुरा चौराहे पर चक्काजाम करते हुए आक्रोश का प्रदर्शन किया. इस दौरान हाईवे […]

You May Like