‘सा रे गा मा पा’ में शिवानी की गायकी पर भावुक हुए कुमार सानू, छुए पैर और भेंट की लग्जरी घड़ी

मुंबई,15 नवंबर (वार्ता) जी टीवी के लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा 2026’ के चिल्ड्रन्स डे स्पेशल एपिसोड में प्रतिभागी शिवानी की शानदार गायकी ने दिग्गज गायक और शो के जज कुमार सानू को भावुक कर दिया। शिवानी की प्रतिभा से प्रभावित होकर कुमार सानू ने न केवल उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया, बल्कि उन्हें उपहार स्वरूप नीले और सफेद रंग की एक लग्जरी घड़ी भी भेंट की।

शो की शूटिंग के दौरान शिवानी ने अपने पिता शिवदास स्वामी के साथ ‘काहे छेड़े’ गाने पर शानदार प्रस्तुति दी। पिता-पुत्री की इस संगीतमय जुगलबंदी ने सभी जजों का दिल जीत लिया। जावेद अली भी उनकी प्रस्तुति से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने कहा, “ये क्या देख लिया, रोंगटे खड़े हो गए!”

शिवानी की गायकी से अभिभूत कुमार सानू ने उनकी जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में शिवानी ने जिस खूबसूरती से कठिन गीत को एक ही टेक में बिना किसी गलती के गाया, वह असाधारण है। उन्होंने उनकी प्रस्तुति को मूल रिकॉर्डिंग से भी बेहतर बताया और कहा कि शिवानी पर उनके माता-पिता का आशीर्वाद है।इसके बाद कुमार सानू खुद शिवानी के पास पहुंचे और उनके पैर छूकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने प्यार और सम्मान के प्रतीक के रूप में शिवानी को एक लग्जरी घड़ी भेंट की। इस अप्रत्याशित सम्मान से शिवानी भी भावुक हो गईं।

कार्यक्रम में शिवानी के पिता शिवदास स्वामी और शंकर महादेवन के बीच विशेष संगीतमय जुगलबंदी भी देखने को मिलेगी। चिल्ड्रन्स डे के अवसर पर आयोजित इस विशेष एपिसोड में अलग-अलग पीढ़ियों के कलाकारों का संगीत के माध्यम से मिलन दर्शकों के लिए खास आकर्षण होगा।

 

Next Post

पहली बार साथ नजर आएंगे गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या, एकता कपूर के शो 'दिल की बेवफाइयाँ' में दिखेगी रिश्तों की अनकही कहानी

Sun Nov 15 , 2026
मुंबई, 15 नवंबर (वार्ता) टेलीविजन की दुनिया के लोकप्रिय कलाकार गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या पहली बार एक साथ छोटे पर्दे पर नजर आने वाले हैं। एकता कपूर के नए धारावाहिक ‘दिल की बेवफाइयाँ’ में दोनों पति-पत्नी मानव और जानकी की भूमिका निभा रहे हैं। यह शो शादी के कई […]

You May Like