कार बूथ में शूट हुआ था शाहरुख खान का ये सीन, ‘तू मिल जाए’ के बिहाइंड द सीन फोटोज आए सामने

मुंबई, शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ के गाने ‘तू मिल जाए’ के BTS फोटोज सामने आए हैं। कोरियोग्राफर पियूष भगत ने केपटाउन शूटिंग की झलक दिखाई, जिसमें शाहरुख के खास पल देखने को मिले।

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। फिल्म के गाने ‘तू मिल जाए’ ने रिलीज होते ही म्यूजिक चार्ट्स और सोशल मीडिया पर अपनी जगह बना ली है। इस गाने में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। अब गाने के कोरियोग्राफर पियूष भगत ने इसके बिहाइंड द सीन (BTS) फोटोज शेयर कर फैंस को शूटिंग से जुड़ी खास झलक दिखाई है।

‘किंग’ का गाना ‘तू मिल जाए’ इस महीने की शुरुआत में रिलीज हुआ था। इसके बाद से ही यह लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। गाने को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और यह कई म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर लोकप्रियता हासिल कर रहा है। औरमैक्स मीडिया की ‘औरमैक्स हार्टबीट टॉप 5 सॉन्ग्स’ लिस्ट में इस गाने ने नंबर वन पोजीशन हासिल की है। वहीं, जियोसावन पर भी यह टॉप पर बना हुआ है। सोशल मीडिया पर भी इसका क्रेज देखने को मिल रहा है।

शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री
गाने की लोकप्रियता की एक बड़ी वजह शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री भी है। गाने में दोनों का रोमांटिक अंदाज और कोरियोग्राफी दर्शकों का ध्यान खींच रही है। इसके मूव्स को इस तरह तैयार किया गया है कि शाहरुख और दीपिका के बीच की केमिस्ट्री पर्दे पर खूबसूरती से नजर आए।

पियूष भगत ने शेयर की BTS तस्वीरें
गाने के कोरियोग्राफर पियूष भगत ने सोशल मीडिया पर कोरियोग्राफर शाजिया सामजी के साथ केपटाउन शेड्यूल की कई बिहाइंड द सीन तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में शूटिंग के दौरान के कुछ खास पल देखने को मिलते हैं। तस्वीरों के साथ पियूष ने लिखा, ‘हमने SRK को इस कार बूथ से शूट किया था। उनकी इस पोस्ट ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। अब दर्शक गाने के पीछे की मेहनत और शूटिंग से जुड़े इन पलों को देखकर काफी उत्साहित हैं।

24 दिसंबर को रिलीज होगी किंग
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी ‘किंग’ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। शाहरुख खान स्टारर यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। गाने को मिल रहे रिस्पॉन्स के बाद अब फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

 

Next Post

मुंबई एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर पर दिखे जावेद अख्तर, शबाना आजमी के साथ आए नजर, फैंस ने जताई चिंता

Mon Nov 16 , 2026
मुंबई, जावेद अख्तर मुंबई एयरपोर्ट पर पत्नी शबाना आजमी के साथ व्हीलचेयर पर नजर आए। उनका वीडियो वायरल होने के बाद फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं। हालांकि, इसकी वजह सामने नहीं आई है। बॉलीवुड के दिग्गज गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर एक बार फिर चर्चा में हैं। […]

You May Like