डीजे बजाते समय युवक को लगा करंट, मौत

शिवपुरी: राजगढ़ गांव में बारात में डीजे बजाते समय करंट से एक युवक की मौत हो गई। नरवर थाना क्षेत्र के चकरामपुर का हरिशंकर कुशवाह बीती रात अपने दोस्त के साथ राजगढ़ गांव पहुंचा था। वह एक बारात में डीजे की बुकिंग पर आया था।

इसी बीच हरिशंकर को देर रात करंट लग गया। वह डीजे पर ही बेहोश हो गया। युवक को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Next Post

बेटे की सगाई में पिता की हार्ट अटैक से मौत

Wed Feb 26 , 2025
ग्वालियर: बेटे की सगाई में शामिल हुए पिता को अचानक हार्ट अटैक आ गया। परिजन उन्हें फौरन अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह घटना बीती देर रात लोहिया बाजार के एक होटल में हुई। जनकगंज थाना क्षेत्र के नई सड़क निवासी कृष्ण कुमार अग्रवाल के […]

You May Like