‘हमारी राधा’ में गिरधर के अफेयर का सच सामने आते ही टूटा राधा का भरोसा

मुंबई, 30 सितंबर (वार्ता) अनमोल टीवी के शो ‘हमारी राधा’ में राधा (सिमरन कौर) को गिरधर (अक्षय म्हात्रे) और शनाया (वैदेही नायर) के रिश्ते की सच्चाई का पता चल जाता है। गिरधर और शनाया की बातचीत सुनने के बाद राधा को मालूम होता है कि गिरधर अपनी शादी से खुश नहीं है और शनाया के साथ रहने के लिए उससे तलाक लेना चाहता है।यह सच सामने आने के बाद राधा पूरी तरह टूट जाती है। जिस इंसान पर उसने सबसे अधिक भरोसा किया, उसी के किसी दूसरी महिला को चुनने की बात से वह सदमे में आ जाती है। हालांकि, राधा इसके बावजूद अपनी शादी को बचाने की उम्मीद नहीं छोड़ती। गिरधर के शनाया के साथ रहने के फैसले पर अड़े रहने के बीच वह उससे रुकने की गुहार लगाती है और सब कुछ बदलने का वादा करती है।

तलाक के कागजात मिलने के बाद भी राधा गिरधर से दूर जाने के बजाय अपने रिश्ते को बचाने का फैसला करती है। इसी बीच वह शनाया को अपने घर होने वाली पारंपरिक पूजा में आमंत्रित करती है। गिरधर के खुले तौर पर शनाया से प्यार करने और राधा को छोड़ने की बात कहने के बावजूद राधा रस्में निभाती रहती है और अपनी शादी बचने की उम्मीद लगाए रहती है। अब देखना होगा कि राधा की कोशिश गिरधर का फैसला बदल पाती है या नहीं और शनाया को घर बुलाने के पीछे राधा की क्या वजह है। क्या इस धोखे के बाद राधा का कोई नया और मजबूत रूप सामने आएगा।
‘हमारी राधा’ का प्रसारण हर रात 9.30 बजे अनमोल टीवी पर किया जाता है।

.....

Next Post

ओंकारेश्वर में चट्टानों और प्राचीन घाटों की कटाई का आरोप, अधिवक्ता संघ ने सौंपा ज्ञापन

Wed Sep 30 , 2026
ओंकारेश्वर। ओंकारेश्वर के धार्मिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्वरूप के संरक्षण को लेकर सनातन धर्म एवं अधिवक्ता संघ, इंदौर ने संभागायुक्त भास्कर लक्षकार को ज्ञापन सौंपा। रिपोर्ट जयप्रकाश पुरोहित की है। ज्ञापन में कहा गया कि ओंकारेश्वर की पहचान केवल ज्योतिर्लिंग तक सीमित नहीं है। ओंकार पर्वत, मांधाता पर्वत, मां नर्मदा, […]

You May Like