‘गणेश कार्तिकेय’ में आयुध भनुशाली, भगवान गणेश और सुभान खान ,भगवान कार्तिकेय की भूमिका निभायेंगे

मुंबई, (वार्ता) सोनी सब के आगामी शो ‘गणेश कार्तिकेय’ में आयुध भनुशाली ,बुद्धिमान विघ्नहर्ता भगवान गणेश और सुभान खान, दिव्य योद्धा भगवान कार्तिकेय की भूमिका निभाते नजर आयेंगे।
सोनी सब,नया शो गणेश कार्तिकेय’ लेकर आ रहा है।इस भव्य गाथा के केंद्र में भगवान शिव (मोहित मलिक) और देवी पार्वती (श्रेनु पारिख) की अब तक अनकही कहानी और उनके पुत्रों (दो भाइयों) की यात्राएँ शामिल हैं, जिनका संघर्ष, प्रेम और भावनाएँ प्रत्येक हर परिवार की आत्मा को दर्शाती हैं।
इन प्रतिष्ठित किरदारों को दो प्रतिभाशाली बाल कलाकार आयुध भनुशाली भगवान गणेश के रूप में और सुभान खान भगवान कार्तिकेय के रूप में जीवंत करने जा रहे हैं।
आयुध भानुशाली ने कहा, “भगवान गणेश की भूमिका निभाना मेरे लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है। वे बुद्धिमान, दयालु हैं और हमेशा सभी की मदद करते हैं। मुझे अच्छा लगता है कि वे अपनी माँ देवी पार्वती के बहुत करीब हैं और भगवान शिव का बहुत सम्मान करते हैं। मैं पूरी कोशिश करूँगा कि स्क्रीन पर उनकी मासूमियत और बुद्धिमत्ता को दिखा सकूँ।”
सुभान खान ने कहा , “भगवान कार्तिकेय की भूमिका निभाकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। वे बहादुर और शक्तिशाली हैं, लेकिन साथ ही वे अपनी माँ देवी पार्वती को बहुत याद भी करते हैं। उनकी यात्रा साहस की है, लेकिन अपने परिवार के प्रति प्रेम की भी है। मैं शो में उनके इन दोनों पहलुओं को दिखाने के लिए बहुत उत्साहित हूँ।”
‘गणेश कार्तिकेय’ जल्द ही, केवल सोनी सब पर प्रसारित होगा।

Next Post

27 सितंबर को जी सिनेमा पर होगा सिकंदर का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

Sat Sep 20 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड स्टार सलमान खान की फिल्म सिकंदर का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 27 सितंबर को रात आठ बजे जी सिनेमा पर होगा। सलमान खान ने कहा, मुझे सिकंदर की कहानी और स्क्रीनप्ले का फ्लो बहुत अच्छा लगा। इसमें सबकुछ है। गहरे जज़्बात, एक्शन, दर्द, बेचैनी और यहां तक कि […]

You May Like

Play sound