27 सितंबर को जी सिनेमा पर होगा सिकंदर का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड स्टार सलमान खान की फिल्म सिकंदर का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 27 सितंबर को रात आठ बजे जी सिनेमा पर होगा।
सलमान खान ने कहा, मुझे सिकंदर की कहानी और स्क्रीनप्ले का फ्लो बहुत अच्छा लगा। इसमें सबकुछ है। गहरे जज़्बात, एक्शन, दर्द, बेचैनी और यहां तक कि हास्य भी। ए.आर. मुरुगदॉस जैसे निर्देशक के साथ, फिल्म ने हर एहसास को बहुत खूबसूरती से पकड़ा है, और यही वजह थी कि मैं इसका हिस्सा बनना चाहता था।
सलमान खान ने कहा,एक्शन फिल्मों के लिए हमेशा ट्रेनिंग, फिटनेस और बार-बार की तैयारी करनी पड़ती है। लेकिन ‘सिकंदर’ में असली तैयारी भावनात्मक पक्ष की थी। एक्शन मेरे लिए आसान है, मुझे आनंद आता है। लेकिन सिकंदर के हर काम के पीछे जो भावना है, उसे लोगों तक पहुंचाना कठिन था। आप चाहते हैं कि दर्शक केवल नायक ही नहीं, इंसान को भी महसूस करें।
सलमान खान ने कहा, उम्मीद है कि सभी को फिल्म सिकंदर पसंद आएगी, जिसमें आपको एक्शन का मज़ा मिलेगा और आप जज़्बातों को भी महसूस करेंगे। और हमेशा की तरह, आपका जो प्यार मुझे मिलता है, उसी की वजह से सबकुछ मुमकिन है।

Next Post

मनीष पॉल ने सोनू निगम के साथ ‘बिजूरिया’ गाना पर किया डांस

Sat Sep 20 , 2025
मुंबई, (वार्ता) जानेमाने हास्य कलाकार मनीष पॉल ने पार्श्वगायक सोनू निगम के साथ ‘बिजूरिया’ गाना पर डांस किया है। सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के ट्रेलर में मनीष पॉल ने अपनी सिग्नेचर चार्म और बेमिसाल कॉमिक टाइमिंग से सबको हैरान कर दिया है, जहां वह एक वेडिंग प्लानर ‘कुकू’ का […]

You May Like

Play sound