मनीष पॉल ने सोनू निगम के साथ ‘बिजूरिया’ गाना पर किया डांस

मुंबई, (वार्ता) जानेमाने हास्य कलाकार मनीष पॉल ने पार्श्वगायक सोनू निगम के साथ ‘बिजूरिया’ गाना पर डांस किया है।

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के ट्रेलर में मनीष पॉल ने अपनी सिग्नेचर चार्म और बेमिसाल कॉमिक टाइमिंग से सबको हैरान कर दिया है, जहां वह एक वेडिंग प्लानर ‘कुकू’ का किरदार निभा रहे हैं। स्क्रीन और स्टेज दोनों पर अपनी सहज मौजूदगी के लिए मशहूर मनीष ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक नॉस्टैल्जिक डांस वीडियो शेयर किया, जिसमें वह आइकॉनिक गाने ‘बिजूरिया’ पर सोनू निगम के साथ थिरकते दिख रहे हैं।

वीडियो शेयर करते हुए मनीष ने लिखा,”26 साल पहले मैंने यह गाना स्कूल में सुना था और आज मुझे इस पर डांस करने और इसमें फीचर होने का सौभाग्य मिला है क्योंकि यह हमारी फिल्म में है! क्या आप यकीन कर सकते हैं! यही तो जादू है! @सोनूनिगमजी, आप एक लीजेंड हैं… आपके सभी गानों के लिए और आपके होने के लिए दिल से धन्यवाद… लव यू सर बिजूरिया बजता है तो डांस बनता है।”

फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ,मनीष और वरुण धवन की दूसरी कोलैबोरेशन भी है। इससे पहले दोनों ‘जुग जुग जीयो’ में नज़र आ चुके हैं और अब वे डेविड धवन की आने वाली फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में एक बार फिर साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं।

 

 

Next Post

शारदेय नवरात्र को लेकर डीआरएम ने किया निरीक्षण

Sat Sep 20 , 2025
सतना:मां शारदा की नगरी मैहर में शारदेय नवरात्रि के अवसर पर देश के कोने-कोने से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. जिसे ध्यान में रखते हुए मंडल रेल प्रबंधक पश्चिम मध्य रेल कमल कुमार तलरेजा शुक्रवार को मैहर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे. मां का दर्शन […]

You May Like