नए साल के उपलक्ष में आज भव्य हरि नाम संकेतन नाइट प्रोग्राम

ग्वालियर: इस्कॉन ग्वालियर द्वारा नए साल के उपलक्ष में एक भव्य हरि नाम संकेतन नाइट प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 1 जनवरी को कृष्णायन गार्डन, बलवंत नगर सिटी सेंटर में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में पंद्रह सौ से ज्यादा भक्तगण एक साथ आकर के हरि नाम संकेतन की गूंज लगाएंगे और पूरे ग्वालियर को कृष्णमय कर देंगे। ज्यादातर विद्यार्थी गण और युवा वर्ग के लोग इस हरि नाम संकेतन में भाग लेंगे और नए साल की शुरुआत अपने इस प्रकार से करेंगे।

इस अवसर पर सबके लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई है और बहुत सारे कल्चरल प्रोग्राम किए गए हैं। महा अभिषेक किया जाएगा और महेंद्र प्रभु जी का प्रवचन होगा।कार्यक्रम आज 1 जनवरी को शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक कृष्णायन गार्डन, बलवंत नगर सिटी सेंटर में इस्कॉन ग्वालियर द्वारा आयोजित किया जाएगा।

Next Post

लायंस क्लब तानसेन ने लगाया स्वास्थ्य शिविर

Thu Jan 1 , 2026
ग्वालियर: परिवार कल्याण केंद्र जवाहर कॉलोनी कंपू पर लायंस क्लब तानसेन द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर सुजाता बापट द्वारा सभी का परीक्षण किया गया। साथ ही सभी हितग्राहियों का डायबिटीज, हीमोग्लोबिन एवं हड्डियों, की जांच की कर दवा वितरित की गई। स्वास्थ्य शिविर में […]

You May Like