ग्वालियर: परिवार कल्याण केंद्र जवाहर कॉलोनी कंपू पर लायंस क्लब तानसेन द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर सुजाता बापट द्वारा सभी का परीक्षण किया गया। साथ ही सभी हितग्राहियों का डायबिटीज, हीमोग्लोबिन एवं हड्डियों, की जांच की कर दवा वितरित की गई।
स्वास्थ्य शिविर में लायंस तानसेन क्लब की अध्यक्षा श्रीमती रेनू सिंह, सीमा त्रिपाठी, स्नेहलता, रीना बघेल, मोनू बाथम, गीता सूर्यवंशी, कुसुमलता शाक्य, संगीता विश्वकर्मा, अनीता नागोरी आदि उपस्थित रही।
