
छिंदवाड़ा / धनोरा . बटकाखापा पुलिस ने ग्राम कोटिया में संचालित जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दूसरे गांवों और शहरों से आए लोग 52 ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना बटकाखापा पुलिस ने मौके पर दबिश दी और सभी आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों एवं घटनास्थल से 33,650 नकद, 52 ताश के पत्ते, 17 मोबाइल फोन तथा 5 चारपहिया वाहन जब्त किए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में अवैध जुआ गतिविधियों पर अंकुश लगाना तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। इस कार्रवाई में बटकाखापा थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल राठौर के नेतृत्व में धनौरा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दुर्गेश तिवारी, सउनि सफिउल्लाह खां सहित थाना बटकाखापा एवं थाना अमरवाड़ा के पुलिस अधिकारियों और जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने कहा कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इन आरोपियों को किया गिरफ्तार ०००००
आरोपियों में संदीप साहू, उमेश साहू, शिवकुमार उइके, जिशान मंसूरी, पवन वर्मा, सरवन चैरिया, गोविन्द चंद्रवंशी, हेमंत साहू, श्यामकुमार चौधरी, संदीप बानखेड़े, सहबाज खान, राजा मालवीय, विशाल सिंगारे, रामकुमार बानखेड़े, कमलेश चौरे, राकेश वर्मा, विकास वर्मा और असफाक शामिल है।
