शिवपुरी में तेज आंधी-तूफान से भारी तबाही, मलबे में तब्दील हुए मकान, भारी-भरकम पेड़ गिरे

​शिवपुरी: सुभाषपुरा थाना क्षेत्र में अचानक आए भीषण आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है. हवाओं की रफ्तार इतनी तेज थी कि इलाके में कई जगह भारी नुकसान हुआ. आंधी के चलते एक रिहायशी मकान और एक हाईवे किनारे बना ढाबा पूरी तरह धराशाई हो गया. वहीं, दर्जनों पेड़ जड़ से उखड़ गए. इस आपदा में कोई जनहानि नहीं हुई है. शिवपुरी में अचानक मौसम का मिजाज बदला है।

आसमान में काली घटाओं के साथ तेज आंधी शुरू हो गई. देखते ही देखते हवाओं ने रौद्र रूप धारण कर लिया. इस दौरान कई कच्चे घरों की दीवारें भी ढह गईं और छप्पर उड़ गए. सुभाषपुरा थाना इलाके के ग्रामीण क्षेत्रों में आंधी का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला. यहां तेज हवाओं के कारण एक ग्रामीण का मकान और क्षेत्र में स्थित एक ढाबा ढह गया और मलबे में तब्दील हो गया.
तेज आंधी के कारण सड़कों के किनारे लगे कई भारी-भरकम पेड़ गिर गए. इससे आवागमन बाधित हो गया. शिवपुरी शहर के पोलो ग्राउंड के पास तेज हवा के कारण 2 बड़े पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गए. एक पेड़ की चपेट में एक दुकान और उसकी बाउंड्री आ गई, जबकि दूसरा पेड़ एक बड़ी होर्डिंग पर गिरने से बोर्ड भी धराशायी हो गया.

Next Post

हाइवे पर दो बड़े हादसे: रोड रोलर में घुसा स्क्रैप ट्राला, बस डंपर से टकराई; कई घायल

Sun Jun 28 , 2026
इंदौर:उज्जैन हाइवे पर रविवार को अलग अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में कई लोग घायल हो गए. पहला हादसा धरमपुरी के पास सड़क निर्माण कार्य के दौरान हुआ, जहां उज्जैन से स्क्रैप भरकर इंदौर आ रहा ट्राला पीछे से रोड रोलर में जा घुसा. वहीं दूसरा हादसा नावदा […]

You May Like