ह्यूस्टन, 29 जून (वार्ता) उत्तरी टेक्सास में टेरेल के पास सात वाहनों की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
टेक्सास के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को यह दुर्घटनाएं तब हुई जब एक ट्रक-ट्रैक्टर चालक को नींद आ गई औरवह एक अन्य वाहन से टकरा गया, जिसमें पांच लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि ट्रक-ट्रैक्टर ने दो अन्य वाहनों से टकराने के बाद तीन अन्य कारों को भी टक्कर मार दी।
टेरेल वालंटियर अग्निशमन विभाग ने कहा कि घायलों में से कम से कम एक की हालत गंभीर है। दुर्घटना के कारण अंतरराज्यीय मार्ग 20 को बंद करना पड़ा और कई एजेंसियों ने आपातकालीन कार्रवाई शुरू की।
