माली की सेना ने इस्लामिक स्टेट के विदेशी नेता को किया गिरफ्तार

बमाको, 29 जून (वार्ता) पश्चिमी अफ्रीकी देश माली की सेना ने उत्तरी माली में ‘ इस्लामिक स्टेट इन द ग्रैंड सहारा’ के एक नेता और उसके अंगरक्षक को गिरफ्तार किया है।

सेना ने शनिवार को बताया कि चा-माने क्षेत्र में हुयी मुठभेड़ के दौरान एक विदेशी आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया। वह स्थानीय लोगों को जबरन अभियान में शामिल करने की कोशिश कर रहा था। गिरफ्तारी खुफिया जानकारी के आधार पर की गयी। गिरफ्तार किये गये अन्य लोगों की पहचान नहीं बतायी गयी है।

Next Post

खेत के नाले में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत

Sun Jun 29 , 2025
सिवनी: केवलारी पुलिस थाना मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर पाथरफोड़ी गांव में खेत के नाले में 28 जून शनिवार शाम लगभग 4 बजे दो मासूम बच्चों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार खेत के नाले में मछली-केकड़ा पकड़ने का प्रयास कर रहे दोनों मासूम […]

You May Like