गाजा के पुनर्निर्माण की सबसे बड़ी चुनौती:पैसा और व्यवस्था

गाजा। गाजा में युद्ध खत्म होने के बाद सबसे बड़ी चुनौती सिर्फ तबाही से उबरना नहीं, बल्कि पूरे इलाके को दोबारा खड़ा करना होगी। UN, World Bank और European Union की रिपोर्ट के मुताबिक गाजा के पुनर्निर्माण और रिकवरी के लिए अगले 10 वर्षों में करीब 71.4 अरब डॉलर यानी लगभग 6 लाख करोड़ रुपये की जरूरत पड़ सकती है।
रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा खर्च घरों के पुनर्निर्माण, स्वास्थ्य व्यवस्था और खेती-खाद्य क्षेत्र पर होगा। इसके अलावा सड़क, पानी, बिजली, स्कूल, अस्पताल और भारी मात्रा में मलबा हटाने पर भी अरबों डॉलर खर्च होने का अनुमान है। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय दानदाता देशों और संस्थाओं से फंड जुटाने की योजना है। लेकिन सिर्फ पैसा जुटाना ही काफी नहीं होगा—सुरक्षा, शासन व्यवस्था, मलबा हटाना और विस्थापित लोगों की वापसी जैसे मुद्दे भी गाजा के पुनर्निर्माण की राह में अहम होंगे।

.....

Next Post

मोदी ने नोएडा बस हादसे पर दुख व्यक्त किया, अनुग्रह राशि की घोषणा की

Thu Sep 24 , 2026
नयी दिल्ली 24 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक बस में आग लगने की घटना में जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रूपये की अनुग्रह राशि देने […]

You May Like