राशिफल-पंचांग: 06 अक्टूबर 2026

पंचांग 06 अक्टूबर 2026:-
रा.मि. 14 संवत् 2083 आश्विन कृष्ण एकादशी भौमवासरे रात 12/52, आश्लेषा नक्षत्रे रात 11/38, सिद्ध योगे दिन 9/51, वव करणे सू.उ. 6/9, सू.अ. 5/51, चन्द्रचार कर्क रात 11/38 से सिंह, पर्व- एकादशी श्राद्ध, इंदिरा एकादशी व्रत, शु.रा. 4,6,7,10,11,2 अ.रा. 5,8,9,12,1,3 शुभांक- 6,8,2.

———————————————————————–

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: मंगलवार 06 अक्टूबर 2026
वर्ष के प्रारंभ में शिक्षा के क्षेत्र में अरूचि व व्यवधान होगा. अधिकारियों के कोप का सामना करना पडेगा. मित्रों से बैचारिक मतभेद रहेगा. वर्ष के मध्य में प्रियजनों के सहयोग से कार्यो में सफलता मिलेगी. शासन सत्ता का लाभ मिलेगा. नवीनयोजनाओं में पूूॅजी निवेश होगा. वर्ष के अन्त में विवादों का समाधान होगा, स्थिति सामान्य होगी.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को शासन से लाभ होगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को सत्ता का सुख रहेगा. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को प्रियजनों का सहयोग सुख रहेगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को जमीन जायजाद से लाभ होगा. सिंह राशि के व्यक्तियों की शिक्षा में रूचि रहेगी. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को नवीन योजनाओं में पॅूजी निवेश होगा. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को अधिकारी के कोप का सामना करना पडेगा.

———————————————————————–

आज का भविष्य- मंगलवार 06 अक्टूबर 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक निडर साहसी, महत्वाकांक्षी, परिश्रमी, एवं व्यक्तित्ववान होगा, बचपन में स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा, अस्थिर बुद्धि का होने से उटपटांग बातें करेगा, विद्या प्रारंभ में कम एवं बाद में अच्छी होगी, मित्रों से धोखा खाने के बाद सीख मिलेगी, माता पिता का आदर करेगा.

———————————————————————–

मेष- मित्रों के रूखे व्यवहार से खिन्नता होगी, वाणी पर संयम रखें. नौकरी के कार्यो में अधिकता रहेगी, पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी.

वृषभ- अपने पक्ष को आत्म विश्वास के साथ रखें, जसिंह जायजाद प्रापर्टी के कार्यो में सफलता मिलेगी, नये लोगों, के साथ संबंधों में मधुरता, स्वास्थ्य कष्ट दूर होगा.

मिथुन- स्वास्थ्य में सुधार होगा, साझेदारी में कोई बड़ी योजना बनेगी, वाहन चलाते समय सावधानी रखें, आकस्मिक धन लाभ होगा, शुभ संदेश मिलेगा.

कर्क- कानूनी मामलों में सावधानी से निर्णय लेने कीे जरूरत है, खोया आत्म विश्वास फिर से प्राप्त होगा, शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, मन में संतोष बना रहेगा.

सिंह- जोखिम के कार्यो में रूचि बढ़ेगी, समय पर वादा पूरा नहीं करने का मलाल रहेगा, बुद्धिमानी एवं सूझबझ से बिगड़ा काम बनेगा, व्यापार व्यवसाय अनुकूल रहेगा.

कन्या- बीती बातों को भूलकर निजी संबंधों को सुधारें, सामाजिक जीवन में सम्मान मिलेगा, पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, व्यवसायिक संबंधी योजना कारगर होगी.

तुला- सपने साकार करने का समय है, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी, व्यर्थ के तनाव से बचें, पद प्रतिष्ठा एवं सम्मान मिलेगा, निजी पुरूषार्थ से लाभ होगा,

वृश्चिक- सहयोग से बिखरे कार्य समेटने में मदद मिलेगी, राजकीय मामले में पक्ष मजबूत होगा. यश मान-सम्मान मिलेगा, जीवन सुखद रहेगा.

धनु- सूझबूझ से आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी, युवाओं को कैरियर में नये अवसर मिलेंगे, राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी, अधिकारी वर्ग का सहयोग रहेगा.

मकर- कार्य स्थल पर सबकी जबावदेही तय करें, नई योजना की शुरूआत में परेशानी होगी, दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी, महिला जाति की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी.

कुम्भ- सुख में वृद्धि होगी, सोचसमझकर निवेश करें, दिनचर्या अनियमित रहेगी, मित्रता उपयोगी रहेगी, खानपान पर ध्यान दें, विवाद को टालना हितकर रहेगा.

मीन- सहूलियत के हिसाब से कार्य में बदलाव होगा, सोचे हुये कार्य में सफलता मिलेगी, आय से अधिक व्यय होगा, नौकरी के कार्यो में व्यस्तता रहेगी.

———————————————————————–

व्यापार भविष्य-

आश्विन कृष्ण एकादशी को आश्लेषा नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, के भाव में 30 से 40 रूपये की मंदी होगी, धान्यों के भाव में अस्थिरता रहेगी, रूई, कपास, सूत, वस्त्र, पाट, जूट, बारदाना, के भाव में मंदी होगी, भाग्यांक 3441 है.

———————————————————————–

Next Post

अपनी तैयारी पर भरोसा रखिए :नीरज चोपड़ा

Tue Oct 6 , 2026
जबलपुर: गन फॉर ग्लोरी शूटिंग अकादमी में सोमवार को देश के दिग्गज ओलंपियन खिलाड़ियों की मौजूदगी में युवा निशानेबाजों के लिए विशेष इंटरैक्टिव सत्र आयोजित हुआ। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने खिलाड़ियों से सीधा संवाद करते हुए प्रतियोगिता की तैयारी, दबाव, आत्मविश्वास और पढ़ाई-खेल के संतुलन […]

You May Like