ग्वालियर:भिण्ड जिले के ग्राम गिरवासा निवासी दंडित बंदी गंधर्भ सिंह यादव की जयारोग्य अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मृत्यु की न्यायिक जांच शुरू हो गई है। जांच अधिकारी जेएमएफसी नूरून निशा अंसारी ने मामले से जुड़े व्यक्तियों और संस्थाओं से 22 अगस्त तक साक्ष्य एवं अभ्यावेदन प्रस्तुत करने की अपील की है।
गंधर्भ सिंह पुत्र दौलत सिंह यादव की 22 जुलाई 2026 को अपराह्न लगभग 4:50 बजे जयारोग्य अस्पताल, ग्वालियर में उपचार के दौरान मृत्यु हुई थी। मामले की न्यायिक जांच जेएमएफसी श्रीमती नूरून निशा अंसारी कर रही हैं।
जांच अधिकारी ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति या संस्था के पास इस मामले से संबंधित कोई तथ्य, शपथ-पत्र अथवा अन्य साक्ष्य हों तो वे 22 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे तक जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर स्थित कक्ष क्रमांक-317 में उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित अवधि के बाद प्राप्त आपत्तियों अथवा साक्ष्यों पर विचार नहीं किया जाएगा।
