7 अगस्त से शुरू होगा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान, घाटीगांव में लगेगा पहला शिविर

ग्वालियर:जिले में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत पहला जिला स्तरीय शिविर 7 अगस्त को घाटीगांव विकासखंड में आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने सोमवार को आयोजित अंतरविभागीय समन्वय बैठक में तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गांव-गांव पहुंचकर लोगों को शिविरों की जानकारी देने और समस्याओं के त्वरित निराकरण की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि 7 अगस्त 2026 से 8 जनवरी 2027 तक प्रत्येक शुक्रवार को जिले में जन-विश्वास शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में प्राप्त सभी आवेदनों को सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज कर उनकी नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन और जनसुनवाई की लंबित शिकायतों का निराकरण शिविरों से पहले सुनिश्चित किया जाए।
कलेक्टर ने प्रत्येक शिविर के साथ स्वास्थ्य शिविर, आयुष्मान कार्ड, ई-केवाईसी तथा मेडिकल बोर्ड की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। मेडिकल बोर्ड मौके पर ही दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनाएगा। साथ ही टीबी जांच, एनसीडी मरीजों को दवा वितरण और अन्य स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

शिविरों में सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी, नामांतरण, सीमांकन, किसान फार्मर आईडी, आयुष्मान कार्ड, समग्र ई-केवाईसी, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, आंगनवाड़ी, सार्वजनिक वितरण प्रणाली सहित विभिन्न शासकीय सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत, अपर कलेक्टर सी.बी. प्रसाद, अनिल बनवारिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

पर्यावरण संरक्षण: अवधपुरी योगा सेंटर की महिलाओं ने किया पौधारोपण

Tue Aug 4 , 2026
भोपाल: हरित प्रदेश के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए अवधपुरी योगा सेंटर की महिलाओं ने मंगलवार को मानव संग्रहालय परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान महिलाओं ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उनके संरक्षण व नियमित देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व […]

You May Like