रानी ड्रायक्लीनर्स से हिंदी फीचर फिल्म में डेब्यू करेंगे अशोक पाठक

मुंबई, 25 सितंबर (वार्ता)‘पंचायत’ में बिनोद के किरदार से लोकप्रिय हुए अशोक पाठक अब हिंदी फीचर फिल्म ‘रानी ड्रायक्लीनर्स’ में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। मानसी गुप्ते, अनीश कुमार और दुष्यंत सैंड निर्मित इस फिल्म का निर्देशन सागर कुमार शर्मा ने किया है। यंत्रा पिक्चर्स और ग्लोबॉट्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस सोशल-ड्रामा फिल्म की पूरी शूटिंग उत्तराखंड में एक ही शेड्यूल में पूरी की गई है। फिल्म की कहानी और रिलीज डेट को फिलहाल गोपनीय रखा गया है।

फिल्म में ‘अपहरण’ और ‘डार्क 7 व्हाइट’ फेम मोनिका चौधरी भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म के गीतों को रेखा भारद्वाज, जावेद अली, नकाश अजीज और कैलाश खेर ने आवाज दी है। फिलहाल ‘रानी ड्रायक्लीनर्स’ पोस्ट-प्रोडक्शन चरण में है। निर्माताओं की ओर से आने वाले महीनों में फिल्म की कहानी और रिलीज से जुड़ी जानकारी साझा की जा सकती है।

.....

Next Post

अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर 

Fri Sep 25 , 2026
सीधी। थाना रामपुर नैकिन अंतर्गत रीवा-सीधी मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत अगड़ाल के बरदैला मोड़ के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में सड़क पार कर रहे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो […]

You May Like