अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर 

सीधी। थाना रामपुर नैकिन अंतर्गत रीवा-सीधी मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत अगड़ाल के बरदैला मोड़ के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में सड़क पार कर रहे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह घटना 24 सितंबर 2026 की रात करीब 10 बजे की है। जानकारी के अनुसार, ग्राम अगड़ाल निवासी शिवेंद्र कोल पिता रामकुमार कोल 35 वर्ष और उनके साथी सुनील कोल पिता स्वर्गीय हीरालाल कोल 35 वर्ष

बरदैला मोड़ के पास मेन रोड पार कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिवेंद्र कोल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय निवासी विवेक मिश्रा ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत 112 नंबर पर फोन कर पुलिस और एम्बुलेंस को घटना की सूचना दी। इसके बाद घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उपचार शुरू कर दिया। घायल सुनील कोल की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और अज्ञात वाहन व उसके चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

स्वच्छता के रंगों से विद्यार्थियों ने दिया जागरूकता का संदेश

Fri Sep 25 , 2026
जबलपुर। स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश अब बच्चों की चित्रकला में भी नजर आने लगा है। पश्चिम मध्य रेल के डब्ल्यूएसईसी केजी/हाई स्कूल में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ के तहत 24 सितंबर को चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने आकर्षक चित्रों के जरिए गीले, सूखे, सैनिटरी और विशेष कचरे […]

You May Like