राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर के विरोध में कांग्रेस ने दतिया में किया प्रदर्शन

दतिया: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के विरोध में रात को दतिया जिला कांग्रेस कमेटी ने किला चौक पर प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला दहन कर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान दतिया विधायक घनश्याम सिंह ने कहा कि राहुल गांधी छुआछूत, सामाजिक भेदभाव और कमजोर वर्गों के अधिकारों को लेकर आवाज उठा रहे हैं।

उन्होंने सवाल उठाया कि हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद कथित शुद्धिकरण को लेकर कांग्रेस की ओर से एफआईआर के लिए कई प्रयास किए गए, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाने वाले राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर क्यों दर्ज की गई।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कहा कि कांग्रेस संविधान, सामाजिक न्याय, दलितों, वंचितों और कमजोर वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि अपमान और भेदभाव करने वालों पर कार्रवाई के बजाय सवाल उठाने वालों पर मुकदमा दर्ज करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक है।

Next Post

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत

Tue Sep 1 , 2026
इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के दूधिया के पास सोमवार शाम ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई. टक्कर के बाद किशोर सड़क पर गिर गया और ट्रक का पहिया उसके पेट के ऊपर से गुजर गया. हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई, […]

You May Like