ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत

इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के दूधिया के पास सोमवार शाम ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई. टक्कर के बाद किशोर सड़क पर गिर गया और ट्रक का पहिया उसके पेट के ऊपर से गुजर गया. हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे उसका जीजा घायल हो गया.मृतक की पहचान अभिषेक कजले उम्र 17 साल, निवासी ग्राम नंदन कुसुमिया, देवास के रूप में हुई है. सोमवार शाम करीब 7 बजे अभिषेक अपने जीजा हर्ष ठाकुर के साथ बाइक से देवास से इंदौर आ रहा था. दूधिया के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी.

हादसे के बाद अभिषेक सड़क पर गिर गया और ट्रक का पहिया उसके पेट के ऊपर से निकल गया. अभिषेक इंदौर की एक चॉकलेट फैक्ट्री में काम करता था और दूधिया के पास अपनी दीदी व जीजा के साथ रहता था. हादसे के समय परिवार के अन्य सदस्य भी अलग-अलग बाइकों से पीछे से गांव से इंदौर आ रहे थे. घटनास्थल पर पहुंचने के बाद उन्हें हादसे की जानकारी हुई. पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है और चालक समेत घटना के अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है.

Next Post

सीलिंग की साढ़े तीन हजार वर्गफुट भूमि से कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू

Tue Sep 1 , 2026
जबलपुर: कछपुरा स्थित लगभग साढ़े तीन हजार वर्गफुट शासकीय सीलिंग की भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अधारताल तहसील के राजस्व अमले ने शुरू कर दी है। सीलिंग की भूमि पर हुए अतिक्रमण का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा जेसीबी मशीनों की सहायता से हटा दिया गया है, शेष अतिक्रमण को […]

You May Like

मनोरंजन