23 दिसम्बर को होगा मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन


सतना: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर के द्वितीय संसोधित कार्यक्रम के तहत 23 दिसम्बर को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन किया जायेगा। कमिश्नर रीवा संभाग बीएस जामोद की अध्यक्षता में शुक्रवार को सतना कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सायं 7 बजे से आयोजित जिले के मान्याता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक में इस आशय की जानकारी दी गई।

इस मौके पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सतीश कुमार एस, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विकास सिंह, ईआरओ रैगांव एलआर जांगडे, ईआरओ रामपुर बघेलान बीके मिश्रा, ईआरओ नागौद जितेन्द्र वर्मा, एसडीएम उचेहरा सुमेश द्विवेदी, इलेक्शन सुपरवाइजर द्वारिकेन्द्र सिंह, केबी त्रिपाठी सहित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि की बैठक में पीपीटी के माध्यम से एसआईआर के द्वितीय संशोधित कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी गई। बताया गया कि 23 दिसम्बर को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन किया जावेगा। जिसके साथ एएसडीआर मतदाताओं की सूची भी प्रकाशित की जायेगी। प्रारूप मतदाता सूची में 23 दिसम्बर से 22 जनवरी 2026 तक तक प्रत्येेक मतदान केन्द्र में बीएलओ द्वारा दावा आपत्ति प्राप्त की जायेगी। नाम जोडने हेतु प्रारूप 6 एवं नाम संशोधन हेतु प्रारूप 8 में फार्मों के साथ मतदाता को घोषणा पत्र भी जमा करना अनिवार्य होगा।

नो मैपिंग 13268 मतदाताओं सहित एएसडीआर के कुल 57316 मतदाताओं को नोटिस जारी कर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा 23 दिसम्बर 2025 से 14 फरवरी 2026 तक सुनवाई कर निराकरण किया जावेगा। ऐसे मतदाताओं को आयोग द्वारा जारी 12 प्रकार के दस्तावेज में से कोई एक दस्ताावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों में से विनोद अग्रवाल भाजपा, मो. शाबिर खान कांगेस, आरिफ इकबाल सिद्दीकी अध्य्क्ष, कांग्रेस शहर सतना दुर्गेश चौरसिया कांग्रेस ग्रमीण एवं रोहित पाण्डेय, आम आदमी पार्टी डा. लखन लाल साहू बहुजन समाज पार्टी नंदकिशोर सिंह तोमर, विधायक प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Next Post

चित्रकूट विकास परियोजना के कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करें

Sat Dec 13 , 2025
सतना:सतना जिले के चित्रकूट का समग्र विकास राज्य शासन की महत्वपूर्ण प्राथमिकता का विषय है। चित्रकूट के समग्र विकास और श्रद्धालुओं की सुविधा, पर्यटन के आकर्षण, प्राकृतिक सौन्दर्य को कायम रखते हुए धार्मिक और आध्यात्मिक विकास के लिए केन्द्र और राज्य शासन द्वारा स्वीकृत लगभग 2800 करोड रूपये लागत के […]

You May Like