पुलिस ने आरोपी के ठिकान से जप्त की अवैध देशी शराब

भोपाल: राजधानी के ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में अवैध देशी शराब जप्त की गई है. क्षेत्र के परेवा खेड़ा में आरोपी के ठिकाने पर अवैध देशी शराब बरामद की गई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. शहर में अवैध शराब की रोकथाम के लिए पुलिस कार्रवाई लागातार जारी है.

पुलिस जानकारी के अनुसार आरोपी इदर अहिरवार के ठिकाने पर अवैध देशी शराब रखने की जानकारी सामने आई थी. देर शाम को पुलिस की एक टीम स्थान पर पहुंची और छापेमार कार्रवाई करते हुए अवैध शराब को जप्त किया गया. आरोपी पिछले कई महीनों से सक्रिय होकर अवैध शराब का कारोबार कर रहा था. आरोपी के पूर्व के आपराधिक रिकार्ड भी खंगाले जा रहे हैं.

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पितृ मोक्ष अमावस्या पर पितरों को किया नमन

Sun Sep 21 , 2025
भोपाल, 21 सितम्बर (वार्ता) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को पितृ-मोक्ष अमावस्या पर अपने सभी पूज्य पितरों को नमन किया है। उन्होंने कहा कि मनुष्यता और सफलता के नए-नए शिखरों को स्पर्श करने की यात्रा में पूर्वज हम सभी के प्रेरणा होते हैं। डॉ यादव ने कहा कि पूर्वजों […]

You May Like