मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पितृ मोक्ष अमावस्या पर पितरों को किया नमन

भोपाल, 21 सितम्बर (वार्ता) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को पितृ-मोक्ष अमावस्या पर अपने सभी पूज्य पितरों को नमन किया है। उन्होंने कहा कि मनुष्यता और सफलता के नए-नए शिखरों को स्पर्श करने की यात्रा में पूर्वज हम सभी के प्रेरणा होते हैं।

डॉ यादव ने कहा कि पूर्वजों के प्रति समर्पण, श्रद्धा और कृतज्ञता ज्ञापित करने के पर्व ‘पितृ मोक्ष अमावस्या’ पर सभी पूज्य पितरों के चरणों में सादर प्रणाम करता हूं। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि हम सभी अपने पितरों के आदर्शों और मूल्यों पर चलने के लिए संकल्पित हों। उन्होंने प्रार्थना करते हुए कहा है कि हम सभी पर पूज्य पितरों और परमात्मा का आशीर्वाद बना रहे।

 

Next Post

सिमरोल में खेत में काम कर रही महिला पर गिरी बिजली हुई मौत

Sun Sep 21 , 2025
इंदौर: सिमरोल थाना क्षेत्र के शिव नगर, खंडवा रोड में खेत में काम कर रही रूपाली लोकेश मस्करा की बिजली गिरने से दर्दनाक मौत हो गई. बारिश और गरज-चमक के बीच अचानक गिरी आसमानी बिजली महिला को सीधे लगी, जिससे उनका निधन हो गया. परिवार के लोगों ने पुलिस को […]

You May Like