राशिफल-पंचांग: 16 अक्टूबर 2026

पंचांग 15 अक्टूबर 2026:-
रा.मि. 23 संवत् 2083 आश्विन शुक्ल पंचमीं गुरूवासरे रात 1/43, ज्येष्ठा नक्षत्रे दिन-रात, सौभाग्य योगे रात 10/0, बव करणे सू.उ. 6/16, सू.अ. 5/44, चन्द्रचार वृश्चिक, पर्व- उपांगललिता व्रत, शु.रा. 8,10,11,2,3,6 अ.रा. 9,12,1,4,5,7 शुभांक- 0,3,7.

——————————————————————

आज जिनका जन्म दिन है- गुरूवार 15 अक्टूबर 2026
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में मित्रों व भाईयों का सहयोग रहेगा, मानसिक प्रसन्नता रहेगी. व्यापार में लाभ होगा, मान सम्मान में वृद्धि होगी. वर्ष के मध्य में पारिवारिक सुख रहेगा. विवादों से बचें. वाणी में कठोरता तथा क्रोध में वृद्धि होगी. व्यय और संतान की चिन्ता से मन व्यथित रहेगा. वर्ष के अन्त में धार्मिक कार्यो की रूपरेखा पर विचार होगा, शत्रु पक्ष परास्त होगा.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को वाणी में कठोरता तथा मन मं चिड़चिड़ापन रहेगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को व्यय और नुकसान से कष्ट होगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को मित्रों तथा सहयोगियों का सहयोग रहेगा. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को परिश्रम अधिक करना होगा.मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को पारिवारिक मामलों में खिन्नता रह सकती है. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को सदुपयोग होगा. सिंह राशि के व्यक्तियों को कामकाज में सहयोग मिलेगा.

——————————————————————

आज का भविष्य- गुरूवार 15 अक्टूबर 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, स्वस्थ्य, हष्टपुष्ट, मिलनसार होगा. विचार सुलझे हुये रहेंगे, परिश्रमी एवं लगनशील होगा. शिक्षा साधारण होते हुये भी अच्छा प्रभाव जमायेगा, मनोरंजन घूमने फिरने आदि का शौकीन होगा. आर्थिक संपन्न रहेगा.

——————————————————————

मेष- नये संपर्को से लाभ होगा, मित्र वर्ग मदद करेगा, पराक्रम में वृद्धि होगी, नियोजित कार्य पूरे होंगे, यश मिलेगा.

वृषभ- जमिथुन संबंधी मामले पक्ष में हल होंगे, विवादास्पद मामले बातचीत से हल होंगे, मनोरंजन पर खर्च होगा, अचानक लाभ का योग है.

मिथुन- निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें, मनोरंजन के कार्यो पर खर्च होगा. फोन पर कोई खुश खबरी मिलेगी. बनता हुआ कार्य उलझ सकता है.

कर्क- मेहमानों की आवाजाही में व्यस्त रहेंगे, मेहनत का लाभ मिलेगा, आर्थिक संतुलन बनाये रखें, राजकीय कार्यो में सफलता प्राप्त होगी.

सिंह- जिसे आप घाटे का सौदा मान रहे हैं, उसमें अच्छा लाभ होगा, धार्मिक कार्य पूजा पाठ लेखनादि के कार्यो में रूचि रहेगी, सम्मान प्राप्त होगा.

कन्या- जहां तक बने यात्रा न करना हितकर रहेगा, घर में किसी के सहयोग से काम बनेगा, मांगलिक कार्यो पर खर्च की अधिकता रहेगी.

तुला- पारिवारिक आनन्दोत्सव होगा, सुख शांति मिलेगी, दूर दराज की यात्रा हो सकती है, मानसिक सौहाद्रता बनी रहेगी.

वृश्चिक- कुछ सामाजिक व्यस्तता सामने आयेगी, अकारण तनाव को टालें, अतिथि का आगमन होगा, जिसकी व्यवस्था करना पड़ेगी, संतान सुख मिलेगा.

धनु- संतान सुख मिलेगा, विवादास्पद मामले टालने का प्रयास करें, धार्मिक आयोजन में शामिल होकर खुशी होगी, दुविधा की स्थिति से बचें.

मकर- परिश्रम अधिक करना पड़ेेगा, अनपेक्षित कार्यो पर खर्च होगा, उदर विकार से कष्ट होगा, अनुभव की कमी से लाभ में कमी होगी.

कुम्भ- पुराना विवाद हल होने से प्रसन्नता होगी, नियोजित कामकाज बनेगा, व्यय पर नियंत्रण रखकर कार्य करें. परामर्श लेना उचित रहेगा.

मीन- आर्थिक लेनदेन में सावधानी रखें, बाधायें दूर होंगी, पारिवारिक सुख एवं आनन्द रहेगा, भाग्योदय के अवसर सामने आयेंगे.

——————————————————————

व्यापार-भविष्य:

आश्विन शुक्ल पंचमीं को ज्येष्ठा नक्षत्र के प्रभाव से गुड़ शक्कर, के भाव में जट, पाट, बारदाना, गेहॅू, जौ, चना, ज्वार, बाजरा, उड़द मॅूग, में तेजी होगी, आज जिस वस्तु में पिछले दिन के भाव टूटें उसी में तेजी मानें, भाग्यांक 1441 है.

——————————————————————

Next Post

मजबूत अर्थव्यवस्था का लाभ आम जनता को मिले

Fri Oct 16 , 2026
वैश्विक अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता, भू-राजनीतिक तनाव और अंतरराष्ट्रीय कारोबार से जुड़ी चुनौतियों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर को लेकर आईएमएफ का अनुमान उत्साह बढ़ाने वाला है. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की आर्थिक विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 7 प्रतिशत कर दिया […]

You May Like

Play sound