नए साल पर विदिशा पुलिस का सख्त अभियान, नशा और अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई

विदिशा। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। असामाजिक तत्वों, अवैध गतिविधियों और अपराधों पर पैनी नजर रखते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान जिले में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है, ताकि आम नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

सिविल लाइन थाना विदिशा के टीआई आर.के. मिश्र ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नए साल 2026 को देखते हुए नशा करने वालों और अवैध कारोबारियों के खिलाफ विशेष कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शेरपुर स्थित टीला क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर तलाशी अभियान चलाया गया। यह क्षेत्र पूर्व में ड्रग्स और अवैध शराब बिक्री के लिए कुख्यात रहा है। तलाशी के दौरान शराब पीने और नशीले पदार्थों का सेवन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगे भी इस तरह की सख्ती जारी रहेगी और कानून तोड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

Next Post

ऑपरेशन प्रहार के तहत सोनकच्छ पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो को किया गिरफ्तार

Sat Jan 3 , 2026
मक्सी। देवास जिले में चल रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत सोनकच्छ पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देश पर जिलेभर में अपराधियों पर सख्ती की जा रही है। इसी क्रम में 2 जनवरी की रात मुखबिर सूचना पर सोनकच्छ पुलिस […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।