ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर में सुरक्षा इंतजाम नहीं, हादसे का खतरा

ओंकारेश्वर। 12 ज्योतिर्लिंगों में एक ओंकारेश्वर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। रोज हजारों और साल भर करोड़ों भक्त नर्मदा स्नान और दर्शन को आते हैं, लेकिन मंदिर परिसर, घाट और पार्किंग में सुरक्षा संसाधनों का अभाव है।

मंदिर में मोबाइल-बैग चेकिंग, सिक्योरिटी गेट नहीं हैं। घाटों पर प्लेटफॉर्म, चेन, पाइप, छाया और CCTV नहीं होने से डूबने की घटनाएं और भीड़ में चोरी-जेबकटी बढ़ी है। पार्किंग में CCTV, टोकन और सुरक्षाकर्मी नहीं होने से कांच फोड़कर सामान चोरी की शिकायतें हैं।

अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज पुरोहित पुजारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष पं. जयप्रकाश पुरोहित ने मंदिर, घाट, परिक्रमा मार्ग, संगम, ऋणमुक्तेश्वर, गौरीसोमनाथ, सिद्धनाथ और खेड़ीघाट पर सुरक्षाकर्मी, जलस्तर नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।

Next Post

सतना-देवेन्द्र नगर एवं रीवा-चुरहट रेल लाइन का उद्घाटन, नई ट्रेन सेवा को हरी झंडी

Sat Oct 24 , 2026
सतना/ सतना-देवेन्द्र नगर एवं रीवा-चुरहट रेल लाइन के उद्घाटन तथा देवेन्द्र नगर-चुरहट ट्रेन सेवा के शुभारंभ का कार्यक्रम शनिवार को नागौद एवं चुरहट रेलवे स्टेशन पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान रेल लाइन का उद्घाटन किया गया तथा नई ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम […]

You May Like