जंगल में चरवाहे की मौत, आसमान से गिरी बिजली

परासिया। ग्राम पंचायत बाघबरधिया क्षेत्र में शनिवार शाम लगभग 4 बजे आसमान से गिरी बिजली की चपेट में आने से पीपरढाना निवासी विनोद परतेती (25 वर्ष), पिता गोविंद प्रसाद परतेती की मौके पर ही मौत हो गई। विनोद अपने गांव के मवेशी चराने जंगल गया हुआ था। जानकारी के अनुसार, दो बार बिजली कड़कने पर कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन तीसरी बार गडग़ड़ाहट के साथ बिजली सीधा विनोद पर गिरी। तेज करंट से उसका पूरा शरीर झुलस गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना स्थल से कुछ दूरी पर खेत में घास काट रहे किशोर सल्लाम ने यह दृश्य देखा और तुरंत ग्रामीणों व ग्राम सरपंच रमेश इनवाती को सूचना दी। सरपंच द्वारा ग्रामीणों के साथ रावनवाड़ा थाने पहुंचकर रात 8 बजे पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस अगले दिन सुबह करीब 11 बजे मौके पर पहुंची और मर्ग कायम किया। शव वाहन बुलवाकर मृतक का पंचनामा तैयार किया गया। मृतक विनोद परतेती परिवार में सबसे छोटा था। उसके चार भाई, दो बहनें और माता–पिता हैं

Next Post

रूस-यूक्रेन के बीच शांति की कमी को लेकर ट्रंप की हताशा 'समझने लायक' : पेसकोव

Sat Sep 20 , 2025
मॉस्को 20 सितंबर (वार्ता) रूस सरकार के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन संकट को सुलझाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और इसलिए यह आश्चर्य की बात नहीं है कि रूस और यूक्रेन के बीच शांति प्रक्रिया की कमी को लेकर […]

You May Like