दतिया: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के फरवरी के अंतिम सप्ताह में होने वाले सेवड़ा आगमन के पूर्व सेवड़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल ने एसडीएम अशोक अवस्थी, एसडीओपी अजय चानना, तहसीलदार राजेंद्र सिंह जाटव, मंडी कर्मचारीयों, नगर पालिका कर्मचारियो की उपस्थिति में मुख्यमंत्री की सभा के लिए मंडी प्रांगण सेवड़ा का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं के लिए निर्देश दिए । विधायक अग्रवाल ने उपस्थितजनों के साथ सिंध नदी पर नवनिर्मित पुल का निरीक्षण किया, जिसका मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन किया जाएगा।
पुल पूरी तरह बनकर उद्घाटन की प्रतीक्षा में है। विधायक अग्रवाल ने कहा कि विगत वर्ष सिंध नदी में बाढ़ आ जाने से पुल ढह गया था जिसके कारण सेवड़ा नगर का भिंड जिले से संपर्क टूट गया था जिससे सेवड़ा के बाजार पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पद ग्रहण करने के साथ ही इसे स्वीकृत कर निर्माण किए जाने की मंजूरी दी । पुल का निर्माण सेवड़ा के लिए बड़ी सौगात है।
