पंचांग 15 अगस्त 2026:-
रा.मि. 24 संवत् 2083 श्रावण शुक्ल तृतीया शनिवासरे रात 7/14, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्रे प्रात: 6/18, शिव योगे दिन 10/38, तैतिल करणे सू.उ. 5/32, सू.अ. 6/28, चन्द्रचार सिंह दिन 12/18 से कन्या, शु.रा. 5,7,8,11,12,3 अ.रा. 6,9,10,1,2,4 शुभांक- 7,9,3.
————————————————————-
आज जिनका जन्म दिन है- शनिवार 15 अगस्त 2026
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारम्भ में राजनैतिक लाभ होगा. सामाजिक कार्यों में संलग्नता रहेगी. वर्ष के मध्य में अत्याधिक परिश्रम के उपरांत मानसिक लाभ होगा. शारीरिक कष्ट और मानसिक चिन्ता का सामना करना होगा. दौड़धूप और परिश्रम करने पर ही सफलता के योग हैं. वर्ष के अन्त में राजनैतिक लाभ प्राप्त होगा. दूरा-दराज की यात्रा का योग है.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को व्यवसाय में वृद्धि होगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को शिक्षा प्रतियोगिता में व्यस्तता रहेगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को कार्यों में समय अनुकूल रहेगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को राजनैतिक लाभ होगा. सिंह राशि के व्यक्तियों को सामाजिक कार्यों में संलग्नता रहेगी. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को श्रम साध्य कार्यों का योग है. मकर और कुम्भ राशि के व्यक्तियों को परिश्रम के उपरांत मानसिक लाभ और संतुष्टि प्राप्त होगी.
————————————————————-
आज का भविष्य- शनिवार 15 अगस्त 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक स्वस्थ्य, सुंदर और हष्टपुष्ट, गंभीर, महत्वाकांक्षी और उदार होगा, परोपकारी तथा ईमानदार रहेगा, शिक्षा अच्छी रहेगी, महत्वपूर्ण विषयों का ज्ञाता होगा, ये निरंतर वृषभे बढऩे की कोशिश करेगा, ईश्वर भक्त होगा.
————————————————————-
मेष- युवाओं को उच्च अध्ययन हेतु दौड़धूप करना पड़ेगी, जोखिम के कार्यों से दूर रहें. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, दूर दराज की यात्रा हो सकती है, मन में प्रसन्नता रहेगी.
वृषभ- आप संबंधों को बुद्धिमानी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे, धार्मिक आयोजन में शामिल होंगे, जमकर जायजाद तथा कोर्ट कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी.
मिथुन- सुख सुविधा पर खर्च की रूपरेखा बनेगी, उलझे मामले सुलझा लेंगे, आर्थिक चिन्ता रहेगी, जमकर जायजाद के कार्यों में परिश्रम की अधिकता रहेगी, खर्च होगा.
कर्क- परिवार में शुभ कार्यों का निर्णय होगा, कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयत्न करें. दिनचर्या नियमित एवं अनुकूल रहेगी, सामंजस्य बना रहेगा.
सिंह- आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, व्यापार लाभदायक रहेगा, व्यवसायिक कार्यों के प्रति यात्रा करना होगा, किसी अतिथि के वृषभमन का योग है. मानसिक प्रसन्नता रहेगी.
कन्या- दाम्पत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी, राज्य पक्ष के कार्यों में सफलता मिलेगी, वाहन चलाते समय सावधानी रखें, यात्रा प्रवास आदि में व्ययभार होगा.
तुला- कामकाज के अवरोध दूर होंगे, सत्कार्यों में मन लगेगा, सोचे हुये कार्य बनने का योग है. सामाजिक कार्य, पूजा पाठ आदि में व्यय होगा. दिन शुभ एवं अनुकूल है.
वृश्चिक- संतान के कार्र्यो पर सफलता मिलेगी, व्यापार में लाभ होगा. व्यर्थ की चिंता तथा तनाव दूर होगा, मानसिक प्रसन्नता एवं शांति बनी रहेगी.
धनु- आजीविका में अपने लाभ की ओर प्रयासरत् रहेंगे, बुद्धिमानी से समस्या का समाधान होगा. कोई शुभ समाचार प्राप्त होने से हर्ष रहेगा. विवाद एवं तनाव से बचें.
मकर- विवादास्पद मामले सुलझ सकते हैं, लाभदायी सौदे हाथ में आने का योग है, कामकाज में सावधानी रखें, जल्दबाजी में कोई निर्णय हो सकता है, सावधानी रखें.
कुम्भ- जरूरत से ज्यादा खर्च आपको परेशानी में ड़ाल सकता है, सुख सुविधा पर खर्च होगा, व्यापार व्यवसाय में परिवर्तन की संभावना रहेगी, कामकाज बनने का योगहै.
मीन- दूसरों की परेशानी साझा करना सीखें, रिश्तों में नजदीकी बढ़ेगी, मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान होगा, लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी.
————————————————————-
व्यापार-भविष्य:
श्रावण शुक्ल तृतीया को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के प्रभाव से सरसों, अरंडी, कपास, सोना, चांदी, जूट, पाट, बारदाना, हैसियन के भाव में तेजी का रूख रहेगा. धान्यों में मंदी की चाल चलेगी. भाग्यांक 3712 है.
————————————————————-
