होक्काइडो में सबसे अधिक हिमपात हुआ

टोक्यो, 04 फरवरी (वार्ता) जापान के होक्काइडो शहर में सबसे अधिक हिमपात हुआ है जहां ओबिहिरो शहर में एक मीटर से अधिक बर्फ की परत जम गयी है।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि स्थानीय समयानुसार मंगलवार सुबह करीब 08:00 बजे तक ओबिहिरो में 1.2 मीटर की बर्फ़बारी दर्ज की गई। मेमुरो और होनबेत्सू सहित अन्य क्षेत्रों में भी सबसे अधिक हिमपातहुई।

राष्ट्रीय प्रसारक एनएचके ने बताया कि होक्काइडो में 44 नगर पालिकाओं में कुल 379 सार्वजनिक प्राथमिक और जूनियर हाई स्कूल अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं।

जापान मौसम अधिकारियों ने चेतावनी दी कि इस मौसम की सबसे प्रबल शीत लहर आने के साथ ही होन्शू के जापान सागर की ओर भारी हिमपातहोने के आसार हैं, जिससे बर्फीला तूफान का खतरा बढ़ जाएगा और आवागमन प्रभावित होगा।

Next Post

सारंग ने सभी पदक विजेता खिलाड़ी को दी बधाई

Tue Feb 4 , 2025
भोपाल, 04 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि खेल प्रतिभाओं ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराया। राज्य की पुरुष बास्केटबॉल तीन गुणीत तीन टीम ने ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया, जबकि महिला टीम ने […]

You May Like