
जबलपुर। गोहलपुर पुलिस ने झपट्टा मारकर मोबाइल लूटने वाले दो शातिर लुटेरों के साथ लूट का मोबाइल को खरीदने वाले को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से सात मोबाईल व घटना में शामिल एक एक्टिवा कीमती कुल तीन लाख पचास हजार रूपये बरामद किए गए।
थाना प्रभारी गोहलपुर रितेश पाण्डेय ने बताया की शासकीय माध्यमिक स्कूल के सामने सस्ते दाम पर मोबाईल बेचने की फिराक में घूम रहे दो लड़कों को पकड़ा। पूछताछ करने पर थाना गोहलपुर अन्तर्गत शांतिनगर में मोबाईल झपटमारी करना बताया, जिस पर से थाना गोहलपुर के अपराध में मोबाईल बरामद किया गया। अन्य झपटमारी के मोबाईलों के सबंध में पूछताछ की गई तो समीर पिता अब्दुल बहीद निवासी एडब्लूएस स्कूल के पास थाना गोहलपुर को झपटमारी के मोबाईल बेचना बताया। जिसे भी पुलिस ने गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से लूटे गए मोबाइल बरामद किये गये।
इस तरह तीन शातिर मोबाईल चोरों से सात मोबाईल व घटना में शामिल एक एक्टिवा कीमती कुल तीन लाख पचास हजार रूपये बरामद किया गया है।
