तेज रफ्तार कार ने साइड से मारी टक्कर, नाबालिग किशोरी घायल

इंदौर. लसूड़िया थाना क्षेत्र के निरंजनपुर इलाके में तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही कार ने साइड से टक्कर मार दी. हादसे में एक 15 वर्षीय किशोरी घायल हो गई, जबकि कार को भी भारी नुकसान पहुंचा है. पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

फरियादी प्रदीप सोलानी, निवासी ग्राम पंचायत 105 कैलोद हाला ने बताया कि शाम करीब 6 बजे वह अपनी कार से चौधरी मार्केट के पास निरंजनपुर क्षेत्र से गुजर रहा था. इसी दौरान पीछे से आ रही कार नम्बर एमपी 09 बीजी 5505 के चालक ने तेज गति और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसकी कार में साइड से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि फरियादी की कार का सामने का बोनट, इंजन, स्टेयरिंग और टायर क्षतिग्रस्त हो गए. हादसे में कार में सवार उसकी 15 वर्षीय बहन वंदना को सिर और कंधे में चोट आई. घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. घटना के बाद फरियादी की शिकायत पर लसूड़िया पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है.

Next Post

अवैध हथियार के साथ युवक धराया, देशी कट्टा और कारतूस जब्त

Thu Jan 15 , 2026
इंदौर. हातोद पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से 12 बोर का देशी कट्टा और दो जिंदा राउंड बरामद किए हैं. पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. देर रात करीब सवा […]

You May Like