ब्रिटेन में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में तीन लोगों की मौत की पुष्टि

लंदन, 26 अगस्त (वार्ता) ब्रिटेन के आइल ऑफ वाइट में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है और एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने एक बयान में कहा, “हम पुष्टि करते हैं कि आज सुबह आइल ऑफ वाइट में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। विमान में कुल चार लोग सवार थे, जिनमें से एक व्यक्ति गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।”

इससे पहले, वायु दुर्घटना जाँच शाखा ने कहा था कि उसने दुर्घटना की जाँच शुरू कर दी है।

पुलिस के बयान में आगे कहा गया, “हम घटना की परिस्थितियों पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे, लेकिन वायु दुर्घटना जाँच शाखा के साथ मिलकर काम करते रहेंगे।”

दुर्घटनाग्रस्त विमान के संचालक नॉर्थम्ब्रिया हेलीकॉप्टर्स ने पुष्टि की है कि आइल ऑफ वाइट के शैंकलिन क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना में उसका विमान भी शामिल था। संचालक के अनुसार, विमान “उड़ान प्रशिक्षण ले रहा था।”

Next Post

ग्वालियर में होटल के कमरों में स्पाई कैमरे लगाकर कपल्स की वीडियो रिकॉर्डिंग करने वाली गैंग पकड़ी

Tue Aug 26 , 2025
ग्वालियर: शहर में पुलिस ने होटल के कमरों में स्पाई कैमरे लगाकर कपल्स की वीडियो रिकॉर्डिंग करने वाली गैंग का खुलासा किया है। इस गैंग की मास्टरमाइंड इंजीनियरिंग स्टूडेंट राधा चौबे है। उसने अपने बॉयफ्रेंड और एक दोस्त के साथ मिलकर गैंग बनाई। आरोपी छात्रा ने अपनी सहेली और उसके […]

You May Like