ज़्वेरेव ने शंघाई में हैलिस को हराकर 2026 की अपनी 60वीं जीत हासिल की

शंघाई, 12 अक्टूबर (वार्ता) अलेक्जेंडर ज़्वेरेव ने रविवार को अपने शानदार सीज़न में एक और उपलब्धि हासिल करते हुए रोलेक्स शंघाई मास्टर्स में फ्रांस के क्वेंटिन हैलिस को हराकर 2026 में अपनी 60वीं टूर-लेवल जीत दर्ज की। टॉप-सीडेड ज़्वेरेव ने तीसरे राउंड के मुकाबले में 6-4, 6-7(8), 6-3 से जीत हासिल की। जर्मनी के स्टार टेनिस खिलाड़ी ने उस प्रतिद्वंद्वी को हराया जिसने हाल ही में यूएस ओपन के दौरान उन्हें पांच सेट तक खेलने के लिए मजबूर किया था। पीआईएफ एटीपी रैंकिंग में नंबर 2 खिलाड़ी ने पहले और तीसरे सेट में जल्दी ही सर्विस ब्रेक हासिल किया, जबकि दूसरे सेट के टाई-ब्रेक में वे दो मैच पॉइंट गंवा बैठे थे। यह तीसरी बार है जब ज़्वेरेव ने एक ही सीज़न में 60 मैच जीते हैं। इससे पहले उन्होंने 2018 (जब उन्होंने 60 जीत के साथ सीज़न खत्म किया था) और 2024 (69 जीत) में ऐसा किया था।
अब चौथे दौर में अलेक्जेंडर ज़्वेरेव का सामना कजाकिस्तान के अलेक्जेंडर बुब्लिक से होगा।

मैच के बाद ज्वेरेव ने कहा, “मुझे लगता है कि इस साल मैंने उन मौकों को चुना है जहाँ मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता था, और मुझे लगता है कि मैंने ऐसा काफी अच्छे से किया। मैंने अपने करियर की शुरुआत में ऐसा नहीं किया था। मैं हर टूर्नामेंट में अच्छा खेलना चाहता था और मुझे लगता है कि इस साल मैंने बहुत सारे टूर्नामेंट खेले हैं।” ज्वेरेव ने हैलिस के बारे में कहा, “वह अविश्वसनीय रूप से आक्रामक खेलता है और उसकी सर्विस भी शानदार है। मुझे लगता है कि अपनी लंबाई के हिसाब से, वह शायद अभी पुरुष टेनिस में सबसे अच्छा सर्वर है… वह अपनी बॉल टॉस में बहुत बदलाव कर सकता है, फिर भी कोर्ट पर किसी भी जगह सटीक शॉट मार सकता है, इसलिए आपको कभी पता नहीं चलता कि क्या करना है और आप वास्तव में उसकी सर्विस का अंदाज़ा नहीं लगा सकते, उसे पढ़ नहीं सकते।”

.....

Next Post

एक बार फिर एक्सटेंशन लेगा रेल प्रोजेक्ट, दिसम्बर तक राजगढ़ नहीं पहुंचेगी ट्रेन

Mon Oct 12 , 2026
ब्यावरा: दो दशक से अधिक समय से नियमित रेल संचालन का इंतजार कर रहे लोगों को रामगंजमंडी-भोपाल रेल परियोजना के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। परियोजना भले ही पूर्णता की ओर बढ़ रही हो, लेकिन ट्रेन संचालन की तारीख अब भी तय नहीं है। अधिकारी और जनप्रतिनिधि […]

You May Like

Play sound