बांग्लादेश को रौंद फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान, श्रीलंका से होगा खिताबी मुकाबला

एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान-ए ने बांग्लादेश-ए को 5 विकेट से शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया है।

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान-ए ने बांग्लादेश-ए को 5 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। दोहा में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश-ए ने शहादत हुसैन दीपू (नाबाद 103) के शतक और माहिदुल इस्लाम (42) की पारी की बदौलत 50 ओवर में 232/8 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए सुफियान मुकीम ने 3 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान-ए ने हसन नवाज (62), शाहजैब खान (50), फरहान यूसुफ (46) और कप्तान अब्दुल समद (44) की उपयोगी पारियों की मदद से 45.2 ओवर में 233/5 रन बनाकर मैच जीत लिया।

इस जीत के साथ ही पाकिस्तान-ए ने टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। खिताबी मुकाबले में उसका सामना रविवार को श्रीलंका-ए से होगा, जिसने पहले सेमीफाइनल में भारत-ए को 8 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट कटाया था।

You May Like

मनोरंजन